भोजपुर में भीषण अग्निकांड में दर्जनों आशियाने जलकर राख,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट :अजित कुमार सिंह” बिट्टू जी ” व्यूरो चीफ हिन्द एकता टाइम्स

सुखपुरा(बलिया)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भोजपुर गांव में गुरुवार को दो पहर मे अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से दर्जनो परिवारो के आशियाने आंखों के सामने देखते ही देखते उजड़ गए।एक सप्ताह से तेज गति से चल रहे पछुआ हवा मे दोपहरी मे घर के लोग इधरउधर काम करने चले गये थे ।ठीक उसी समय पिन्टू राजभर के मडई मे आग की लपटें निकलने गली ।देखते ही देखते आग विकराल रुप धारण कर पूरब दिशा की तरफ बढने लगी।देखते ही देखते दर्जनों घरो को अपने आगोश मे ले लिया।ग्रमीणों के अथक प्रयास से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।बाद मे पुलिस की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच कर आग को पुरी तरह से बुझाया।इस आगलगी मे घर गृहस्थी के सारे समान सहित कपडे चारपाई, सब कुछ जलकर राख हो गया।

जिसमे सबसे ज्यादा पिंटू राजभर, मंटू राजभर, सुशीला, शंकर राजभर, को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ। इसमें पिंटू राजभर का परिवार कहीं अन्यत्र गया था। घर में कोई सदस्य के न होने के‌ कारण उनके घर में रखा पूरा समान से लेकर मोटरसाइकिल तक जल गयी ।और सुभाष राजभर , छोटेलाल पासवान,मनू पासवान आदि का भी की भी झोपड़ी जल कर राख हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह,क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह ने पहुंचकर कर पड़ित परिजनो से मिल कर हालचाल जाना।तथा विधायक ने कोटेदार व सप्लाई इंस्पेक्टर से बात कर तत्काल पीडित परिवारो को खाद्यान्न मुहैया करवाया।तथा क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक से बात कर मुआवजे के लिए एस डी एम बांसडीह को रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देश दिया।तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लाल बचन राम व मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने पीड़ित परिवार को आशीयाने के लिख तत्काल त्रिपाल वितरित किया गया ।

Related Articles

Back to top button