मुंडन में शामिल युवक गंगा नदी में डूबा, मौत हल्दी के गंगापुर रामगढ़ घाट का है मामला

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर रामगढ़ स्थित गंगा नदी में शुक्रवार को डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बता दे कि रेवती थाना क्षेत्र के रेखहां (छपरा सारिब) निवासी शंकर यादव के नाती का मुंडन संस्कार शुक्रवार को हल्दी थाना क्षेत्र गंगापुर रामगढ़ गंगा घाट पर हो रहा था। इसमें शामिल होने के लिए रेखहां (छपरा सारिब) निवासी नंदलाल गोड़ (19) पुत्र छोटेलाल गोड़ आया था। नंदलाल गंगा में स्नान कर रहा था, तभी असंतुलित होकर गहरे पानी में चला गया। युवक को डूबता देख गंगा तट पर मौजूद नाविक तथा कुछ अन्य युवक नदी में कूद पड़े, तब तक नंदलाल डूब चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गयी। नदी में डूबे युवक का शव नाविकों व गोताखोरों ने करीब साढ़े चार घंटे बाद नदी के पेटे से बाहर निकला।

Related Articles

Back to top button