शराब तस्करी में लिप्त गिरोह के कुल-04 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

रात्रि चेकिंग के दौरान थाना गोपीगंज की दो अलग-अलग पुलिस टीमों को मिली महत्वपूर्ण सफलता*

रिपोर्ट अशरफ संजारी

भदोही। लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा जनपद के रास्ते अवैध शराब/मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। उक्त के क्रम में आज दिनांक-26.04.2024 की रात्रि में थाना गोपीगंज की दो अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की चेकिंग के दौरान पूरेझम्मन मार्ग से अवैध शराब तस्करी में लिप्त गिरोह के 02 शराब तस्करों तथा रेलवे स्टेशन ज्ञानपुर रोड, पड़ाव मोड़ से 02 शराब तस्करों सहित *कुल-04 अंतर्राज्यीय शराब तस्करों* को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा शराब तस्करों के कब्जे से *233 पाउच 180ml (42 लीटर)* 8PM स्पेशल अंग्रेजी शराब *कीमती करीब 30 हजार रुपए* व *336 पाउच 180ml (61 लीटर)* ऑफिसर चॉइस व्हिस्की कीमती करीब 40 हजार रुपए *कुल-569 पाउच 180ml (103 लीटर) 8PM स्पेशल व ऑफिसर च्वाइस अवैध अंग्रेजी शराब अनुमानित कीमत 70 हजार रुपए* बरामद किया गया है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर गिरफ्तारशुदा शराब तस्करों के विरुद्ध मु0अ0सं0-105/2024 व मु0अ0सं0-106/2024 धारा-60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया।

बरामदशुदा शराब को तस्करों द्वारा बिहार राज्य में महंगे दामों पर खपाने की योजना थी। गिरफ्तारशुदा अंतर्राज्यीय शराब तस्करों के अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच व आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*पूछताछ में खुले राज-*

पूछताछ करने पर गिरफ्तारशुदा शराब तस्करों ने बताया कि हम लोग अपने आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ व ज्यादा पैसा कमाने के लिए बिहार राज्य में महंगे दामों पर शराब बेचने का काम करते हैं। शराब बिक्री के पश्चात जो पैसा कमाते है उसे आपस में बांट लेते है।

Related Articles

Back to top button