बच्चों को टीका लगवाने के लिए आने वाली महिलाओं को देर से खुलने से घंटो करना पड़ता है इंतजार।

स्वास्थ्य केन्द्र के टीकाकरण केन्द्र से बिलंम्ब से खुलने से होती हैं परेशान

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट संजय सिंह

रसड़ा (बलिया) स्थानीय समुदायिकी स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य कर्मियो को देर से आने तथा टीका करण केन्द्र देर से खुलने से यहां बच्चों लेकर आई महिलाओं को काफी दिक्ते झेलनी पड़ती है। पहले तो टीका करण केन्द्र देर से खुलता है। बावजुद बच्चों को टीका लगवाने आने वाली महलाओं को बैठने का सही ब्यवस्था नही है बच्चों को लेकर जब तक टीका लगने वाला केन्द्र् खुलता नही इधर उधर भटकना बैठना या इस भीषण गर्मी के माह में तपीस तेज धूप में उन्हे काफी परेशानी झेलनी पड़ती है छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे उमस तपीस गर्मी से बेहाल हो रोते बिलखते देखा गया आस पास के जिलो से सटे ये समुदायिकी केन्द्र का हाल यह है की यहां गाजीपुर मऊ जिले के आंशिक क्षेत्रों के या क्षेत्रों से मरीज या बच्चों टीका लगवाने या अन्य किसी रोग के इलाज के लिए आते है किन्तु डाक्टर के अभाव में उन्हे परेशानियां उठाना पडता है जिससे समय व आर्थिक क्षति या हानि होती है। बच्चों के टीकाकर का बुधवार, शनिवार को, सप्ताह मे दो दिन ब्यवस्था है लेकिन टीका लगवाने के लिए आई महिलाओं को सही बैठने का ब्यवस्था नही है।सप्ताह मे बुधवार व शनिवार को बच्चों का टीका लगाया जाता है जिसमें पोलियो ड्राप पिलाकने के साथ पेंटावेलेंट हेपेटाइटिस बी मिजिल्स का तथा गर्भवती महिलाओ को टीटी का इंजेक्शन लगाने के लिए एएनएम व एचवी की नियुक्ती है। बता दे टीका लगाने का समय आठ बजे से दिन के दो बजे तक है किन्तु ये कर्मी समय से नही आते जिसे अपने बच्चो को लेकर आई महिलाएं घंटो समय व्यतित करती है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बच्चों को लेकर आई महिलाएं गर्मी उमस व धूप के तपिस से बच्चों लेकर बेहाल व परेशान बेबस दिखी ये स्वास्थ्य कर्मी कई कई घंटो बिलंम्ब से आये दिन आने से कुछ तो खड़े कुछ तो जमीन पर बैठकर इनके आने का बाट जोहती है। जब ये

स्वास्थ्य कर्मी घंटो बाद आ जाते है तो इन्हे चैन की सांस मिलती है।परेशान हाल महिलाओं ने व समाज से सुनील साहू जन लोक विकास पार्टी व अन्य राजनितिक दल व पार्टी के नेताओं ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियो का ध्यान आकृष्ट कराया है।

 

Related Articles

Back to top button