मुंडन संस्कार के वक्त गंगा नदी में डूबने से नंदलाल की मौत,दो घंटे मेहनत के बाद मछुआरो ने शव को निकाला बाहर

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट संजय सिंह

रेवती (बलिया)।* स्थानीय थाना क्षेत्र के नूरपुर रेखहां से शिवशंकर यादव के घर के बच्चे का मुंडन संस्कार के लिए हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुम छपरा गंगा नदी गए इसी गांव के निवासी 20 वर्षीय नंदलाल साह नहाते समय डूब गया।

घटना के बाद कोहराम मच गया।सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा मछुआरे की मद्द से जाल से तलाश शुरु कर दिया गया।कुछ ही देर बाद वह मिल गया।पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची।जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।इस घटना के बाद पिता छोटेलाल छोटी बहने 14 वर्षीय मनीषा व 12 वर्षीय अनीता के साथ ही 10 वर्षीय भाई अनीश दहाड़े मारकर रोने लगे।

Related Articles

Back to top button