किराना चाय पान की दुकान में लगी आग खाने पीने की सामान जलकर राख

बरदह/आजमगढ़:बरदह गंभीरपुर गुसडी मार्ग पर किराने की दुकान एवं चाय पान की दुकान करके अपना जीवन यापन करने वाले व्यक्ति का बीती रात अज्ञात कारणो से लगी आग जिसमें सारा सामान जलकर राख हो गया तथा गोमती भी जल गई दिनेश गौड़ पुत्र स्वर्गीय परदेसी गौड ग्राम गोसडी थाना दीदारगंज निवासी अपनी किराने की दुकान खोलकर गंभीरपुर गोसडी मार्ग पर जीवन यापन करता है कल बीती रात अज्ञात करणो से दुकान में आग लग गई जिस कारण से सारा सामान जलकर राख हो गया
मौके पर आज सुबह दीदारगंज पुलिस अखिलेश कुमार एवं लेखपाल कृष्णकांत यादव जले हुए दुकान एवं समान जगह का जांच किया तथा सरकार से मदद दिलाने का भरोसा भी दिया बताते चलें कि दिनेश गौड़ पुत्र स्वर्गीय परदेसी गौड ने बताया कि मेरा 50 से 60000 का सामान इसमें था जो जलकर राख हो गया करण का कुछ पता नहीं चल पा रहा है मैं बहुत दुखी हूं देर रात जब दुकान में आग लगी आस-पड़ोस के लोग आग को बुझाने की कोशिश किया लेकिन आग बुझ नहीं पाई सारा सामान जलकर राख हो गया।



