तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बाइक को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसमें बाइक सवार सहित कुल 12 लोग गंभीर रूप से घायल

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम

रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के कासिमाबाद मार्ग स्थित सरदारपुर गांव के समीप शुक्रवार को अपराह्न तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बाइक को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसमें बाइक सवार सहित कुल 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नींबू कबीरपुर निवासी सुदर्शन गोंड के घर से सवेरे दो बच्चे का मुंडन कराने स्कॉर्पियो से कुल लगभग 11 लोग बलिया गए हुए थे। दोपहर बाद सभी लोग इसी स्कॉर्पियो से वापस घर लौटते समय शिक्षक सुजीत गुप्ता जो अपनी बाइक से उसी रास्ते अपने गांव करेम जा रहे थे तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो उन्हें पीछे से धक्का मारते हुए पेड़ से टकराते हुए खाई में पलट गई। स्कॉर्पियो में सवार लोगों के चीख पुकार को सुनकर आस पास के लोग दौड़ पड़े हैं और उन्होंने शिक्षक सहित सभी घायलों को स्कॉर्पियो से बाहर निकाल कर रसड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां से शिक्षक सुजीत गुप्ता के साथ श्रीमती मुन्नी देवी (40) तथा नंदिनी (10) निवासी नगरा को रेफर कर दिया गया ।शेष घायलों रामबाबू गौड़ (30), अरविंद गौड़ (32) सतीश (15), विवेक (14) निवासी नींबू, सावित्री देवी (42) निवासी नींबू, बेबी देवी (45) निवासी सुल्तानपुर खुशबू (17) निवासी नींबू तथा हिमांशी (5) निवासी सुल्तानपुर का इलाज किया जा रहा है। फोटो सहित

Related Articles

Back to top button