लोकसभा चुनाव 2024 बलिया लोकसभा के मुहम्मदाबाद विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर का भव्य स्वागत

मुहम्मदाबाद विधानसभा के दर्जनों गाँव में सघन जनसंपर्क अभियान, मांगा जनता से आशीर्वाद

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया : लोकसभा क्षेत्र 72 बलिया से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर को विधानसभा मुहम्मदाबाद के विभिन्न गाँवों में सघन जनसंपर्क कर एनडीए के पक्ष में वोट मांगा। आगामी चुनाव में भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के निशान पर ज्यादा से ज्यादा संख्या मे वोट करने की अपील की। लोगों ने उन्हें आश्वासन दिया कि विकास की बात पर विश्वास के साथ, बलिया चलेगा प्रधानमंत्री मोदी के साथ। भाजपा उम्मीदवार का भव्य स्वागत हुआ।

 

भाजपा प्रत्याशी ने मुहम्मदाबाद विधानसभा के पटकनिया‚ डेढ़गावा‚ नौली‚ नसीरपुर और रेवतीपुर आदि गाँवों मे जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद मांगा। स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए उम्मीदवार नीरज शेखर ने कहा कि एनडीए सरकार मे महिलाओं को पूरा हक और सम्मान मिल रहा है जिससे महिला हर क्षेत्र मे सशक्त हो रही है। केंद्र की मोदी सरकार मे 30 करोड़ महिलाओं को मुद्रा लोन दिया गया।

 

आज मुफ्त राशन और गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। 2029 तक गरीबों का बिजली बिल जीरो करने का लक्ष्य केंद्र सरकार ने रखा है। कोरोना काल मे मुफ्त टीका लगाया गया और अब मोदी सरकार मे आयुष्मान कार्ड से गरीबों को 5 लाख तक का फ्री इलाज सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों मे संभव हुआ है। कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हो रहा है। कार्यक्रम में रेवतीपुर ब्लॉक प्रमुख राहुल राय, मण्डल अध्यक्ष लल्लन सिंह,भाजपा नेता मनोज राय, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

जगह जगह हुआ माल्यार्पण भव्य अभिनंदन

एनडीए के कार्यक्रताओं ने जगह-जगह नीरज शेखर का फूल-मालाओं के साथ स्वागत व अभिनंदन किया। कड़ी धूप के बावजूद बड़ी संख्या में युवाओं‚ बुजुर्गों और महिलाओं ने आशीर्वाद दिया और बलिया से एक शिक्षित व कर्मठ उम्मीदवार भाजपा की तरफ से बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button