खरीद दरौली घाट पीपा पुल के मरम्मत का कार्य शुरू रोका गया आवागमन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम

 

सिकंदरपुर(बलिया)उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले खरीद व दरौली घाटों के मध्य सरयु नदी पर निर्मित क्षतिग्रस्त पीपा पुल के मरम्मत का कार्य तेजी से जारी है।मरम्मत का कार्य पुल के ठिकेदार सुनील कुमार राय के सहयोगी बूढ़ा यादव की देख रेख में दो दर्जन से ज्यादा मजदूरों द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान पुल पर आवागमन को रोक दिए जाने से यात्रियों की कठिनाई बढ़ गई है।

मरम्मत के काम में लगे ये मजदूर अलग अलग टोलियों में बंट कर घाट तक जाने वाले मार्ग व नदी बीच में पड़े रास्ते में बिछी चक्का प्लेटों पर चढ़े बालू को हटाने के साथ ही आड़ा तिरछा हो गए प्लेटों को सुगम आवागमन हेतु क्रमवार बिछा रहे हैं। साथ ही पुल पर लगाए गए जर्जर हो कर टूट गए लकड़ी के स्लीपरों को बदलने का भी कार्य कर रहे हैं।

सुबह सात बजे से शुरू हुए मरम्मत के कार्य के शाम तक पूरा होने पर करीब सात बजे से पुनः पुल पर आवागमन चालू हो जाने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button