आजमगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रवक्ता सहित कई कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल

आजमगढ़ 27 अप्रैल 2024 विगत तीन माह से कांग्रेस पार्टी के क्रियाकलापों से नाराज चल रहे कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय का अंततः कांग्रेस से नाता टूटा उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से शीर्ष नेतृत्व को त्यागपत्र भेज कर कांग्रेस को अलविदा बोल दिया और बीजेपी में शनिवार को शामिल हो गये।

 

बीजेपी में शामिल होने के बाद ओंकार पाण्डेय ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला और कहा कांग्रेस दिशाहीन होकर चल रही है मैं पिछले 4-5 माह से दिशाहीन कांग्रेस पार्टी में काम करने में अपने को असहज महसूस कर रहा था कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो चुका है।

 

 

पार्टी में लेफ्ट विचारधारा के लोगों का कब्जा है जो अपनी मनमर्जी चला रहे हैं। कांग्रेस अपने मूल विचारधारा से भटक गयी है। अब कांग्रेस पंडित नेहरू और महात्मा गांधी वाली कांग्रेस नहीं रह गयी है। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह गुटबाजी का शिकार हो चुकी है और लगातार टूट रही है। कांग्रेस पार्टी की तुष्टीकरण की नीतियों से देश का बहुत नुकसान हुआ।

 

 

दूसरे को पनौती बोलने वाली कांग्रेस स्वयं पनौती है सपा के बुरे दौर उसी दिन आरंभ हो गये जब नोटा से भी कम वोट पाने वाली कांग्रेस से उसने गठबंधन किया। प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में देश प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

 

राष्ट्रीय हित और गरीबों शोषितों के हित के लिये काम करने वाली बीजेपी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास नारे के साथ अबकी बार निश्चित रूप से चार सौ पार का लक्ष्य पूरा करेगी।

Related Articles

Back to top button