उत्कृष्ट विद्यार्थी पुरस्कार*, *सर्वगुणसंपन्न पुरस्कार* व टाॅपर्स पुरस्कार सहित १०१ पुरस्कार वितरित, NMMS उत्तीर्ण छात्र ने विद्यालय को भेंट किया पंखा

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

यद्यपि आम जन मानस में ये धारणा प्रबल रुप से व्याप्त है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती, परन्तु समय समय पर कई सारे सरकारी स्कूलों की चर्चा होती है जो इन बातों को ग़लत सिद्ध करते हैं। ऐसा ही एक विद्यालय है पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरवां कलां, शिक्षाक्षेत्र गड़वार, जनपद बलिया, उ.प्र. । दिनांक 27 अप्रैल को विद्यालय पर छात्र सम्मान समारोह आयोजित हुआ था जो कि पूर्ण रुप से विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शंकर कुमार रावत के द्वारा विगत सात वर्षों से संचालित हो रहा है जो कि अनवरत जारी है। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में प्रत्येक कक्षा से टाॅप 10 छात्रों को चुनकर पांच बच्चों को सांत्वना और पांच बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, उसके उपरान्त ओवर आल तीनों कक्षाओं को मिलाकर टाॅप 10 बालक, टाप 10 बालिका तथा पूरे विद्यालय के टाप 10 विद्यार्थी तथा किसी भी कक्षा के किसी भी बच्चे ने कितने ज्यादा विषयों में टाप किया, अतः वार्षिक परीक्षा में कुल मिलाकर 70 पुरस्कार कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले टाप 10 बच्चे, राजकीय आश्रम पद्धति प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 9 बच्चे, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 8 बच्चे, पिछले 3 वर्षों में शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्रों में लगातार उपलब्धि प्राप्त करने हेतु सर्व गुण सम्पन्न पुरस्कार, वार्षिक परीक्षा में ओवर आल टाप करने वाले को उत्कृष्ट विद्यार्थी पुरस्कार और राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने हेतु एक पुरस्कार और वर्तमान रिकॉर्ड को भविष्य में तोड़ने के लिए एक पुरस्कार विद्यालय में सुरक्षित अतः कुल मिलाकर 101 पुरस्कार वितरित किए। कक्षा 6 में सूर्यप्रकाश, कक्षा 7 में कुमारी निशु और कक्षा 8 में अंकित कुमार ने टाॅप किया, ओवर आल बालिका में निशु कक्षा 7 और ओवर आल बालक में अंकित कुमार ने टाॅप किया, विद्यालय टाॅप करके उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार कक्षा 8 के अंकित कुमार ने जीता, जबकि सर्व गुण सम्पन्न पुरस्कार भी अंकित कुमार ने ही जीता। राष्ट्रीय आय में टाॅप करने का रिकॉर्ड 2021 में कुमारी अर्चना ने 98 अंक प्राप्त करके बनाया था जिसे 2022 और 2023 के किसी भी छात्र द्वारा नहीं तोड़ा जा सका परन्तु इस बार एक नहीं सात बच्चों अमित, सीनू, कृष्ण, शाहिद, पीयूष, राज और अंकित ने क्रमशः 102, 104, 112, 114, 122,131 और 142 अंक प्राप्त कुमारी अर्चना के रिकाॅर्ड को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया । सभी टापर्स को कुमारी अर्चना द्वारा हस्ताक्षरित स्मृति चिह्न प्रदान किया गया जो अन्त में 142 अंक प्राप्त करने वाले अंकित कुमार को मिला और भविष्य में कोई अंकित कुमार के रिकाॅर्ड को ध्वस्त करे इसलिए पहले से ही एक स्मृति चिह्न पर अंकित कुमार का हस्ताक्षर कराकर सुरक्षित रख लिया गया है अब भविष्य में जो भी अंकित कुमार के रिकाॅर्ड को ध्वस्त करेगा उसे इसी पुरस्कार को अंकित कुमार के हाथों द्वारा प्रदान किया जाएगा। उसके उपरान्त गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, लखनऊ, वाराणसी में अपने योगकला, बस्ती अपने खो-खो खेल, सड़क सुरक्षा क्विज का मण्डल टाॅपर, दो बार ब्लाक स्तरीय विज्ञान क्विज का विजेता, आश्रम पद्धति परीक्षा का जिला टाॅपर, व कई अवसरों यथा बलिया बलिदान दिवस, स्वतंत्रता दिवस, पक्षी महोत्सव, हर घर तिरंगा उत्सव पर जनपद में बेसिक को बुलन्द करने व कई बार विद्यालय की परीक्षाओं में टाप करने और अभिनय व नृत्य कला में पारंगत होने के कारण अंकित कुमार को सर्व गुण संपन्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर लगभग 50 की संख्या में अभिभावक गण भी उपस्थित रहे टापर्स बच्चों के अभिभावक बन्धुओं को भी माल्यार्पण कर बधाई दिया गया इससे अन्य अभिभावक व अन्य बच्चे अत्यधिक प्रभावित व प्रेरित हुए तथा आने वाली परीक्षाओं हेतु स्वयं को प्रतिबद्ध किया।इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र श्रवण कुमार रावत ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात् पहली बार मिली छात्रवृत्ति से विद्यालय के समस्त बच्चों व अभिभावक बन्धुओं को मिष्ठान खिलाकर विद्यालय के लिए एक पंखा भेंट किया, जिसका सभी ने स्वागत अभिनन्दन कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अभिभावक विजय शंकर ठाकुर, समाजसेवी कामेश्वर सिंह, एआरपी शाहिद परवेज, वरिष्ठ अध्यापक अरूण शाह जी और विद्यालय के सहायक अध्यापक अजय कुमार व रवि शंकर प्रसाद उपस्थित रहे व बच्चों का हौसला बढ़ाते रहें ।

Related Articles

Back to top button