भाजपा प्रत्याशी ने फेफना विस के विभिन्न मंडलों का किया दौरा

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम

 

बलिया। लोकसभा बलिया सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने फेफना विधानसभा के विभिन्न मंडलों का दौरा किया और लोकसभा चुनाव के लिए योजनाएं बनाईं। उन्होंनेv सागरपाली मंडल, चितबड़ागांव मंडल, सोहावं मंडल, और गड़वार मंडल के मंडल स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की, और आगामी चुनाव के लिए रणनीति बनाकर विजय सुनिश्चित करने का आश्वासन मांगा। नीरज शेखर ने सभी पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रधानमंत्री की सभी योजनाओं और परिकल्पनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के सदस्य हर घर जाकर भाजपा की राष्ट्रवादी और सर्वजन के हित में नीतियों के बारे में बात करें और जनता का समर्थन मांगें। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, राजीव उपाध्याय और पार्टी के जिला, मंडल, और ब्लॉक स्तर के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान युवा नेता और बघेजी निवासी प्रिंस सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Back to top button