आजमगढ़:नई बस्ती के पास जर्जर पुल से परेशान ग्रामीणों ने जताया विरोध, जिम्मेदार अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार, सपा प्रवक्ता ने साधा निशाना

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्माणाधीन महराजगंज से सहदेवगंज जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर नई बस्ती के पास स्थित जर्जर पुल से परेशान क्षेत्र के ग्रामीणों ने रविवार को विरोध जताया है । ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माणाधीन महराजगंज से सहदेवगंज जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित यह जर्जर पुल उनके लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है

 

ग्रामीणों का आवागमन दूभर बना हुआ है । इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता था परंतु वर्तमान में इस जर्जर पुल के वजह से लोगों का आवागमन बाधित है । ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर पुल से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए इसकी शिकायत क्षेत्र के प्रतिनिधियों से की गई तो उन्होंने विभाग के अधिकारियों से बात किया तो विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की आशंका को देखते हुए इस पुल से लोगों का आवागमन बाधित कर दिया और निर्देश दिया कि इस जर्जर पुल से कोई भी आवागमन ना करें । जिससे उन्हें परिवर्तित मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा है जिससे दूरी बढ़ जाने से उनके समय का ज्यादा नुकसान हो रहा है ।

 

समय के बचाव हेतु बहुत सारे दोपहिया वाहन चालक व अन्य लोग इसी जर्जर पुल से होकर गुजर रहे हैं जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है । ग्रामीणों ने मौके पर इकट्ठा होकर इस जर्जर पुल को जल्द से जल्द बनाने हेतु विरोध जताते हुए शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग किया है । ग्रामीण ने कहा कि हमारे लिए कोई सरकार आज तक सही नहीं उतरी हमेशा देवारा क्षेत्र के लोग शोषण के शिकार हुए हैं ना तो सपा ना तो बसपा ना तो भाजपा कोई भी जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों का भरपूर निर्वहन नहीं कर सका । जैसे-जैसे चुनाव आता है वैसे-वैसे लोग अपनी चिकनी चिकनी बातों मे देवारा वासियों से वोट लेकर चले जाते हैं और देवारा क्षेत्र की मासूम जनता हमेशा से ठगी की शिकार हुई है । आज उसी का परिणाम है कि महराजगंज से सहदेवगंज को जाने वाले मुख्य मार्ग पर नई बस्ती के पास यह जर्जर पुल पड़ा हुआ है ।

 

 

यहां के स्थानीय विधायक नफीस अहमद को कई बार लोगों द्वारा इस जर्जर पुल को लेकर जानकारी अवगत कराया गया उन्होंने प्रयास किया तो विभाग के अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए पूरा मुख्य मार्ग ही ब्लॉक कर दिया जिससे लोगों का आवागमन दूभर बन गया है । इस संबंध में क्षेत्र के पत्रकार बजरंगी विश्वकर्मा द्वारा जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता चंचल यादव से पूछा तो उन्होंने वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा । सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता चंचल यादव ने कहा कि जहां-जहां हमारे सपा के विधायक हैं उन क्षेत्रों में विकास कार्यो को वर्तमान सरकार नहीं करा रही है वहां सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जिससे वर्तमान सरकार के लूट खसोट से जनता त्रस्त हो चुकी है ।

 

हमारी विभाग के अधिकारियों से मांग है कि इस जर्जर पुल को जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए जिससे क्षेत्र की जनता को हो रही समस्याओं से निजात मिल सके ।

Related Articles

Back to top button