आजमगढ़ के पारस इंटर कॉलेज की छात्रा शिखा सिंह ने 93’6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में किया टॉप

रिपोर्ट:राजेंद्र प्रसाद
बिंद्राबाजार/आजमगढ़ जिले के मुहम्मदपुर ब्लॉक अंतर्गत बिंद्राबाजार स्थित पारस कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा शिखा सिंह ने 600 मे से 562 अंक यानी 93.6% अंक पाकर विद्यालय में किया टॉप परिवार में खुशी का माहौल मिठाइयां बटी । बधाई देने वालों का लगा ताता
मिली जानकारी के अनुसार
मुहम्मदपुर ब्लाक के रानीपुर रजमो गांव निवासी शिखा सिंह पुत्री बृजेश सिंह पारस इंटर कॉलेज बिंद्रा बाजार की छात्रा हाई स्कूल मैं विद्यालय में टॉप करने पर गुरु जन एवं परिवार में खुशी का माहौल शिखा सिंह ने बताया हम 5 भाई बहन है पिता मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी कर हम लोगों को पढ़ाते हैं और घर का खर्चा चलाते हैं हम लोगों के पढ़ाई का ध्यान हमारे दादा शिव शंकर सिंह वह दादी विशेष ध्यान रखते हैं आगे की पढ़ाई के बारे में पूछा गया तो बताया की मेरी इच्छा है की आगे पढ़कर देश की सेवा के लिए आईपीएस अधिकारी बनूऔर गांव जिला देश और प्रदेश का नाम रोशन करू मैं आगे बढूगी तो मेरे गांव के सभी बच्चे अच्छी पढ़ाई करके देश की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे



