आजमगढ़:दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

आजमगढ़:कोतवाली पुलिस में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक 26.04.2024 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि दिनांक 25.04.2024 को अभियुक्त गामा निषाद पुत्र टेल्हु निषाद निषाद निवासी बद्दोपुर कालीघाट थाना कोतवाली आजमगढ़ ने वादी की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया तथा परिजनों को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दिया जिसके सम्बन्ध में थाना

 

 

स्थानीय पर मु0अ0सं0 247/2024 धारा 376/506 भादवि 5/ 6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।27.04.2024 को नि0अ0 रफी आलम मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रामरतन उर्फ गामा निषाद पुत्र टेल्हू निषाद निवासी बद्दोपुर कालीघाट थाना कोतवाली आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष को रोडवेज बस स्टैण्ड आजमगढ़ से समय करीब 20.38 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय चालान किया गया ।

Related Articles

Back to top button