बिना लाइसेंस के मेडिकल हॉल चलाने की शिकायत पर जांच

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़ / बलिया:बगैर लाइसेंस के मेडिकल की दुकान चलाने की लिखित शिकायत पर औषधि विभाग की टीम ने गुरुवार को मेडिकल की दुकान पर पहुंच कर कागजातों की जांच की करीवायी प्रारंभ करदी जिससे फर्जी मेडिकल संचालको के बीच हड़कम्प मच गया।शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी के यहाँ लिखित शिकायत में कहा कि मनियर के पिलुई चट्टी पर बगैर लाइसेंस के खुशी मेडिकल स्टोर के दुकान का संचालन हो रहा है। इस शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद औषधि निरीक्षक सिधेश्वर शुक्ल और वरिष्ठ लिपिक रविशंकर पाण्डेय पिलुई चट्टी पर स्थित खुशी मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और रजिस्ट्रेशन व अन्य कागजातों की जांच की। जिसमे औषधि का लाइसेंस पाया गया। जो कमियां पाई गई उसकी जांच आख्या रिपोर्ट सहायक आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ को प्रेषित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button