टाउन फीडर का विद्युत आपूर्ति बेहाल उपभोक्ता पश्त अधिकारी मस्त

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

 

 

सिकंदरपुर बलिया भीषण गर्मी में विद्युत उप केंद्र सिकंदरपुर अंतर्गत टाउन फीडर में अघोषित बिजली कटौती ने आम उपभोक्ताओं को खूब रुलाया है।दिन में बिजली के नही रहने से लोगों के इनवर्टर तक चार्ज नहीं हो पा रहे है। 24 घंटे में मुश्किल से रात में  कुल मिलाकर 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।शहरी क्षेत्र में 20 से 22 घंटे बिजली सप्लाई देने के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। सोमवार को भी बिजली कटौती 11 बजे दिन से गायब हुई। और देर शाम तक नहीं आई वही रात में भी आने-जाने का सिलसिला चलता रह रहा है।बार बार बिजली आने-जाने से लोग भीषण गर्मी में बेहाल हो गए है। लोगों के पंखे और कूलर भी नहीं चल पा रहे है। ठीक से बिजली न मिलने से इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे है। इस कारण लोगों को हाथ वाले पंखों का सहारा लेना पड़ रहा है। या तो इधर-उधर टहलकर समय व्यतीत करना पड़ रहा है जिससे उनको लू लगने की भी आशंका बनी रह रही है।  बिजली न मिलने से बच्चों व घर में रहने वाली महिलाओं की हालत खराब हो जा  रही है। खास बात यह है कि अधिकारी भी बिजली गुल होने का कारण नहीं बता पा रहे थे। केवल एक बहाना बनाया जा रहा है तेज हवा बहने के कारण विद्युत सप्लाई नहीं दी जा रही है। पहले तो फसल में आग लगने का बहाना बनाया जाता था लेकिन अब तो फसल भी पूरी तरह से कट गई है वहीं कस्बे का फीडर भी अलग हो गया है बावजूद इसके दिन में विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है जिसको लेकर उपभोक्ता में भारी आक्रोश है। सोमवार को पुरे दिन  भीषण गर्मी में बिजली नही मिलने से  लोग परेशान  रहे ।

 

इनसेट

 

इस संबंध में एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि विद्युत आपूर्ति में तेज हवा  बाधक बन रही है पेड़ से तार सट जा रहे हैं इसीलिए विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है चिन्हित कर पेड़ की टहनियों को काटा जा रहा है मंगलवार से विद्युत आपूर्ति दिन में भी सुचारू रूप से चलाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button