बलिया में ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली छात्रा गायब, एक्शन मोड में

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
बैरिया, बलिया : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के स्वर्णिम दौर में घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली एक किशोरी को कुछ लोगों द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। अपहृता के पिता की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ सोमवार को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दिया है।
एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी बीबी टोला पुल के पास 27 अप्रैल की सुबह दस बजे ट्यूशन पढ़ने गई थी, जो लौट कर घर नहीं लौटी। इससे परिजन परेशान हो गए। गायब किशोरी की तालाश करना शुरू किया। पता चला कि बिहार के कुछ लोग उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गए हैं।



