गोरखपुर महानगर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष की असामाजिक मृत्यु पर दी गई श्रद्धांजलि। 

 

जिला संवाददाता,विनय मिश्र।

गोरखपुर महानगर की कांग्रेस के अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी का गाजीपुर जनपद में यात्रा के दौरान दुर्घटना के असामाजिक मृत्यु पर कांग्रेस जिला कार्यालय देवरिया में जिला अध्यक्ष राम जी गिरी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया श्रद्धांजलि सभा में राम जी गिरी ने बताया कि यात्रा के दौरान पत्नी और बच्चे दुर्घटना में घायल हो गए वहीं हम लोगों की पार्टी के महानगर अध्यक्ष की मृत्यु हो गई। त्रिपाठी की मृत्यु से सामाजिक राजनीतिक और पार्टी का काफी नुकसान हुआ है कांग्रेस पार्टी ने अपने एक तेज तर्रार और ओजस्वी वक्ता को खो दिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सुयश मणि त्रिपाठी, भोला तिवारी ,बिस्मिल्लाह, मुन्ना लारी ,बदरे आलम, जवाहरलाल चौहान, मोहन प्रसाद ,वजीर आलम, सत्य प्रकाश मिश्रा ,हरिश्चंद्र सिंह, अंशु वर्मा सहित इस कार्यक्रम में कांग्रेसी सदस्य गण उपस्थित है।

Related Articles

Back to top button