आजमगढ़ में बाइक की डिक्की से उड़ाए 2 लाख25हजार रुपए,जांच हुई शुरू

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आज़मगढ़:मेहनगर यूनियन बैंक से अशोक पांडेय पुत्र स्वर्गीय चंद्रशेखर पांडेय ग्राम टिसौरा चकिया द्वारा अपनी बहन विनीता मिश्रा पत्नी स्वर्गीय पंकज मिश्रा को यूनियन बैंक ले आकर ₹200000 चेक बुक से व रू25000 एटीएम कार्ड से निकाले और डिगगी में पैसा रखकर अशोक मेडिकल स्टोर के सामने गाड़ी खड़ी कर मेडिकल स्टोर पर पहुंचे साथ ही अपनी बहन विनीता मिश्रा से कहा की गाड़ी के पास ही रहो मगर वह सुन न सकी और पीछे- पीछे उनके साथ मेडिकल स्टोर पर चली गई ।गाड़ी की डिग्गी लॉक ना होने के कारण चोरों ने मौक़ा पाकर ₹225000 डिग्गी से निकालकर फरार हो गये ।वापस गाड़ी के पास आने के बाद डिग्गी को खुला देख होश उड़ गए ।आनन फ़ानन में सूचना थाना मेहनगर को दी गई और थाना प्रभारी विनय सिंह हमराही के मौके पर पहुंचकर यूनियन बैंक का सीसी कैमरा चेक किया गया लेकिन कुछ जानकारी नहीं हो सकी अशोक पांडेय ने बताया कि हमारी बेटी की शादी 8 मई को है ।पैसा निकालने के बाद हम अशोक मेडिकल स्टोर पर कार्ड देने गए थे। ईतने में किसी ने हमारा पैसा डिग्गी से निकाल लिया ।थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि सीसी फुटेज ढूंढा जा रहा है ।तहरीर मिल गई है ।जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button