भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का जनता ने मन बना लिया है विधायक-जियाउद्दीन रिजवी
रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम
सिकंदरपुर(बलिया)लोक सभा चुनाव 2024 का चुनावी पारा धीरे धीरे चढ़ता जा रहा है।दो चरणों का चुनाव हो चुका है।सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान अंतिम चरण में है यहां एक जून को वोट डाले जाएंगे सत्ता पक्ष और विपक्ष में वार और पलटवार शुरू हो गया है।जनता से जुड़े मुद्दे चुनाव से गायब होते जा रहे है।भाजपा ने अपने दो बार के सांसद रविन्द्र कुशवाहा पर विश्वास जताते हुए इस चुनाव में भी प्रत्याशी बनाया है जबकि समाजवादी पार्टी ने सलेमपुर लोकसभा के पूर्व सांसद रामाशंकर राजभर को प्रत्याशी बनाया है।बसपा ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर पर दाव लगाया है।
इस दौरान प्रधान मंत्री के बयान पर सिकंदरपुर से विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने अपनी प्रतिक्रिया दिया है उन्होंने कहा है कि 10 साल प्रधान मंत्री रहने के बाद भी माननीय मोदी जी के पास कोई ऐसा काम नहीं है जिसको मंच से आम जनता बताएं कि यह काम मेरी सरकार ने किया है सिर्फ हिंदू मुसलमान पर ही वोट मांग रहे है 400पार का नारा दूसरे चरण का चुनाव होते होते गायब हो गया प्रधान मंत्री जी अब मंगलसूत्र पर आ गए है क्योंकि उनके पास कोई उपलब्धि नहीं है जिसके नाम पर जनता के बीच जा सके किंतु देश की जनता भाजपा के झूठ से तंग आ चुकी है बेरोजगारी चरम पर है नौजवान इस सरकार को जल्द से जल्द सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहते है किसानों को उनके फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है खेती किसानी घाटे में जा रही है देश पर विदेशी कर्ज 2014के मुकाबले 2024 में भाजपा सरकार में चार गुना बढ़ गया है प्रधान मंत्री जी को देश की जनता को बताना चाहिए कि हमने 10 वर्षो में इतना कर्ज लिया है झारखंड और दिल्ली के मुख्य मंत्री को जेल में डाल दिया गया है जबकि अब तक दोनो मुख्यमंत्रियों की घोटाले में संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला है जो भी सरकार से सवाल करेगा उसे जेल में डाल दिया जा रहा है तानाशाही से देश की जनता ऊब चुकी है और हर हाल में भाजपा सरकार से छुटकारा चाहती है देश के नौजवानों को रोजगार चाहिए किसानों को उनके फसल का उचित मूल्य चाहिए आम जनता को दवाई, पढ़ाई,सड़क,अस्पताल,कालेज,चाहिए महंगाई से छुटकारा चाहिए जिसके लिए देश की जनता ने दो चरणों में मतदान कर दिया है जिससे भाजपा बौखला गई है भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का जनता ने मन बना लिया है दावा किया कि इंडिया एलायंस की सरकार बनने जा रही है जिसे दो चरणों के मतदान ने साबित कर दिया है।