मानसिक रूप से परेशान युवक ने स्वयं को गोली मार कर की आत्महत्या

रिपोर्ट सुरेश पांडे
नंदगंज गाजीपुर । स्थानीय बाजार के नयी सब्जी मंडी बाईपास निवासी दीपक चौरसिया उर्फ गोलू पुत्र बुद्धिराम चौरसिया ने बुधवार को सुबह 10 -30 बजे स्वयं को अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम हेतु गाजीपुर भेज दिया।
भुड़कुड़ा क्षेत्राधिकारी बलराम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि नंदगंज बाजार के नयी सब्जी मंडी के बाईपास पर निजी मकान के तीसरे तल पर बुधवार को सुबह लगभग 10-30 बजे दीपक चौरसिया उम्र 24 वर्ष पुत्र बुधिराम चौरसिया स्वयं अवैध तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक अपनी बीमारी को लेकर काफी समय से मानसिक रुप से परेशान था।उसकी वाराणसी से दवा की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार दीपक चौरसिया उर्फ गोलू बुधवार को सुबह 10 -30 बजे अपने निजी मकान के तीसरे तल पर बने करकट में जाकर अवैध तमंचे 315 बोर से अपनी कनपटी पर रखकर स्वयं गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खाना खाने के लिये परिजन ऊपर गये तो घटना की जानकारी हुई। तब शोर-शराबा के साथ पुलिस को सूचना दी गयी।पुलिस घटना के पास से अवैध तमंचा तथा उससे फायर गोली का खोखा एवं दो मोबाइल कब्जे में ले ली है। पता चला है कि इधर एक सप्ताह से वह दवा खाते खाते जीवन से काफी निराश हो गया था। उसको लगता था कि अब ठीक नहीं होंगे। इसलिये मर जाना ठीक है। वह तथा उसके परिजन भूत- प्रेत के चक्कर में भी पड़े हुए थे। आसपास के लोगों के अनुसार मृतक गोलू काफी मिलनसार तथा मृदुभाषी था। वह पूरे कालोनी का काम करता रहता था तथा पास में रहने वाले एक फर्मासिस्ट गिरी बाबा का भी हाथ बंटाता रहता था। मृतक दो भाईयों में छोटा है।बड़ा भाई विशाल चौरसिया नंदगंज में एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। मृतक गोलू की अभी लगभग छह माह पूर्व ही शादी हुई है। मृतक के पिता बुद्धिराम सफाईकर्मी है। मृतक की मां माधुरी देवी, पत्नी प्रीति देवी सहित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल रहा। उसको अवैध तमंचा कहां से मिला । यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने कहा कि मृतक के पिता बुद्धिराम चौरसिया ने थाना में तहरीर दी है कि मेरा छोटा पुत्र दीपक ने कट्टे से स्वयं गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध तमंचा के बारे में भी छानबीन की जायेगी।l



