आदमपुर चट्टी के पास चार पहिया वाहन के धक्का से 40 वर्षीय युवक सहित ड्राइवर हुआ गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम
सिकन्दरपुर(बलिया)मनियर मार्ग पर स्थित आदमपुर चट्टी के समीप बुधवार को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ कर 40 वर्षीय युवक सहित ड्राइवर गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर निवासी मुन्ना सिंह बुधवार को किसी कार्यवश गांव की चट्टी पर खड़े थे उसी दौरान बिहार से सिकंदरपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उन्हें धक्का मारते हुए दीवार से जा टकराई जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए वही मौके पर इकट्ठा ग्रामीणों ने दोनों को इलाज हेतु तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया।जहां दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।चालक की पहचान विलास पुर मैरवा निवासी 55वर्षीय पारस राम के रूप में हुई है।