बलिया:बालक के साथ अप्राकृतिक दुराचार करने वाला वृद्ध गिरफ्तार
रिपोर्ट :संजय सिंह
रसड़ा (बलिया) रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक 10 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुराचार करने का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने आरोपित 62 वर्षीय वृद्ध को गिरफ्ता कर लिया है। पीड़ित बालक की माता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाई है कि मेरे 10 वर्षीय पुत्र को बहला-फुसला कर गांव के सुरेंद्र गुप्ता पुत्र स्व. बिरजू गुप्ता ने दुराचार किया। हमारे पुत्र रोते हुए घर पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराआें में मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया।