गंगा में डूब रहे दो युवकों में से मल्लाहों नें एक को बचाया, एक लापता, परिजनों में कोहराम

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। भदोही के कोईरौना थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी गंगा घाट पर गुरुवार की दोपहर स्नान कर रहे दो युवक गंगा में डूबने लगे। मौके पर मौजूद एक मछुआरे ने एक युवक को तो डूबने से बचा लिया, लेकिन दूसरा युवक गहरे पानी में चला गया। सूचना पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा में युवक की तलाश में जुट गई।

कोइरौना थाना क्षेत्र के दरवासी गांव निवासी बृजलाल गुप्ता के दो पुत्र अजय और संजय गड़ेरिया की बारी गांव में अपने बहन के यहां आए थे। उनके साथ मठहा गांव निवासी उनके मौसी का लड़का चंदन गुप्ता भी था। गुरुवार की दोपहर अजय, संजय अपने मौसी के लड़के चंदन और जीजा पिंटू गुप्ता के साथ सीतामढ़ी घाट पर स्नान करने पहुंचे। इसी बीच नहाते समय अजय गुप्ता (21) और पिंटू गुप्ता (25) अचानक गहरे पानी मे चले गए और डूबने लगे। दोनों को गंगा में डूबता देख घाट पर मौजूद स्थानीय कलेक्टर मांझी ने गंगा में छलांग लगा दी। डूब रहे पिंटू गुप्ता को बचा लिया, लेकिन अजय गुप्ता गंगा के गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया।

सूचना मिलते ही सीतामढ़ी पुलिस चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश मिश्रा अपने सहयोगियों के साथ गंगा घाट पर पहुंचकर डूबे युवक को खोजने के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगा दिया है।

Related Articles

Back to top button