चुनाव जीतने का कीर्तिमान स्थापित करेंगे सपा उम्मीदवार सनातन पांडेय -बोले कान्हजी पांडेय

-कहा नगर विधानसभा के गांव गांव में भ्रमण के बाद मतदाताओं की राय से प्रकट हुई स्थिति

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

 

बलिया : समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और प्रवक्ता, टीडी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने कहा है की बलिया लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार सनातन पांडेय की जीत कीर्तिमान स्थापित करेगी।

 

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील पांडेय कान्हजी ने हिंद एकता टाइम्स से वार्ता के दौरान बताया की नगर विधानसभा के गांव गांव में सघन जनसंपर्क और भ्रमण करने के बाद चुनाव की यह स्थिति स्पष्ट हुई है। समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग सपा उम्मीदवार सनातन पांडेय के पक्ष में है और साइकिल चुनाव चिन्ह वाला बटन ही दबाएंगे। ऐसे में कोई उम्मीदवार, कोई सरकार किसी भी तरह का प्रयास कर ले सनातन पांडेय को सदन में जाने से रोक पाना संभव नहीं है। श्री कान्हजी ने कहा की सनातन पांडेय की जीत केवल चुनाव की जीत नहीं बल्कि चुनाव में एक कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Related Articles

Back to top button