दूसरे दिन का प्रशिक्षण कार्य हुआ संपन्न

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
बलिया।मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी कार्मिक ओजस्वी राज ने बताया कि कार्मिको के दूसरे दिन का प्रशिक्षण कार्य सकुशल संपन्न हो गया।दोनों पालियों को मिला के कुल 15 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये।प्रथम पाली में 10 और दूसरी पाली में 5 कार्मिक अनुपस्थित हुए।जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देश पर सभी अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।



