आग से दो बीघे गेहूं की एक बीघे ईख की फसल जलकर राख

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट संजय सिंह बलिया

रसड़ा (बलिया) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा माधोपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग में दो बीघे की गेहूं और एक बीघे ईख की फसल जलकर राख हो गयी। मिली जानकारी अनुसार बृहस्पतिवार को देर सायं आग लगजाने से माधोपुर निवासी राम नगीना सिंह,दिना सिंह एवं राम बहादुर सिंह की कुछ रैपर से कटी और कुछ बोझे बांधकर रखी लगभग दो बीघे की गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी उसी के सटे खेत में एक बीघे ईख की फसल मे भी आग लपटे से आग लग गई देखते देखते जिससे वो भी जल गयी।ग्रामीणो के आग बुझानें का प्रयास हवा का दबाव परेशान कर रहा था जिससे बड़ी मशकत से बुझाने का अथक मेहनत व प्रयास से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

Related Articles

Back to top button