किसान,मजदूर,गरीब, की आवाज से अतुल कुमार अंजान नही रहे।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

रसड़ा (बलिया) कम्युनिस्ट नेता अतुल कुमार अंजान के निधन पर क्रांतिकारी स्मारक समिति उत्तर प्रदेश के तरफ से एक आपातकालीन बैठक समिति के कार्यालय शाहीद भगत सिंह मार्ग रसड़ा पर की गई l बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं सचिव श्री अतुल कुमार अनजान के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गईl वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए यह कहा की श्री अतुल कुमार अंजान कम्युनिस्ट विचारधारा से ओत – प्रोत मार्क्सवादी दर्शन के प्रकांड विद्वान थे l राजनीति में अपने स्वतंत्र विचारों तथा कम्युनिस्ट विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रखर वक्ता के रूप में अपनी आवाज बुलंद करते थेl उनके निधन से राजनीतिक विचारधारा की अपूर्णनीय क्षति हुई है l उनके ओजस्वी विचार जो गरीब किसान मजदूर लिए संघर्ष की संजीवनी होते थेl वो सदा सदा के लिए समाप्त हो गए हैंl आज इस शून्यता की भरपाई संभव नहीं हैl राजनीति में उनके विचारों संघर्षों को याद करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगीl बैठक में मुख्य रूप से कृष्णानंद पांडेये सियाराम यादव सुरेश राम दुर्गेश त्रिपाठी प्रदीप सिंह पप्पू वीरेंद्र राम श्री प्रकाश गुप्ता राजेश गिरी विशाल राय आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की

Related Articles

Back to top button