गोली चलाने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार जान से मारने की नीयत से युवक पर चलाई थी गोली टकरसन चट्टी पर बदमाशों ने चलाई थी गोली

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। मुखबिर की सूचना पर बांसडीह रोड पुलिस ने शुक्रवार को पिपरपाती स्थित सरकारी ट्यूबेल के पास से भरत यादव की हत्या करने के उद्देश्य से फायरिंग करने वाले अभियुक्त ओमप्रकाश यादव उर्फ छोटू पुत्र रामबिहारी यादव निवासी टकरसन थाना बांसडीह रोड बलिया, अंकित चौबे पुत्र दिग्विजय चौबे निवासी सरया थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया मूल निवासी ग्राम कुसौरा थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया तथा आपराधिक षणयंत्र रचने वाले अवनीश चतुर्वेदी उर्फ हैप्पी चतुर्वेदी पुत्र स्व रवीन्द्र नाथ चतुर्वेदी निवासी सरया थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया को गिरफ्तार किया। वही अभियुक्त ओमप्रकाश यादव उर्फ छोटू पुत्र रामबिहारी यादव के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया।बता दे कि 02 मई 2024 को बांसडीहरोड थाने पर वादी भरत यादव ने तहरीर दिया था कि मै अपनी वेल्डिंग दुकान टकरसन पर मौजदू था कि अचानक बाइक से दो लोग आए और मेरी दुकान पर मुझे जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। गोली मेरे बगल से निकलकर सीढ़ी पर जा लगी। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया था। इसी क्रम में पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय भेज दिया।

Related Articles

Back to top button