मतदान कार्मिकों के तीसरे दिन का प्रशिक्षण कार्य सकुशल सम्पन्न*

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रशिक्षण टीडी कालेज का किया निरीक्षण* *प्रशिक्षण में अनुपस्थित 09 मतदान कार्मिकों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत मतदान कर्मियों-पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम के शुरू प्रशिक्षण कार्यशाला के तीसरे दिन टीडी कालेज का जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने टीडी कालेज के सभी प्रशिक्षण कक्षों में जाकर संचालित प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों से संवाद करते हुए उनकी उपस्थिति पंजिका को भी चेक किया। साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों के प्रारूप-12 और 12 ‘क’ प्राप्त करने हेतु विधानसभावार बनाए कक्षों का भी निरीक्षण कर प्राप्त फॉर्म की जानकारी ली।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दो पालियों में संचालित इस प्रशिक्षण के पहले सत्र में ईवीएम का प्रशिक्षण एवं द्वितीय सत्र में चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में लगे सभी मतदान कार्मिकों से दोनों पालियों की ट्रेनिंग को आवश्यक रूप से लेने का निर्देश दिया है। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों से संवाद कर चल रहे प्रशिक्षण कार्य का फीडबैक लिया ।

 

इसी क्रम में प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि दोनों पालियों में प्रशिक्षण की समाप्ति तक प्रथम पाली में 06 मतदान कार्मिक और द्वितीय पाली में 03 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के क्रम में अनुपस्थित सभी मतदान कार्मिकों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व-1951 की धारा-134 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारी,मास्टर व जनरल ट्रेनर, मतदान कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button