Burhanpur news:मन की बात का 100वां एपिसोड:पूर्व निगमाध्यक्ष ने सफाईकर्मियों के साथ सुना,100 बूथों पर लगाई गई थी एलईडी

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रुपेश वर्मा

बुरहानपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड सुना गया। इस दौरान भाजपा ने जिले में 100 बूथों पर बड़ी एलईडी लगाई थी। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे। पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ बैठकर पीएम का 100वां मन की बात एपिसोड सुना। वहीं, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने लालबाग, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने महाजना पेठ में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी।

मन की बात एपिसोड सुनने के लिए जगह-जगह बड़ी बड़ी एलईडी लगाई गई थी। जिसमें आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी बुलाया गया था। पूर्व निगम अध्यक्ष ने मनोज तारवाला ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री ने 100वें एपिसोड के माध्यम से संबोधन किया। निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ बैठकर यह एपिसोड सुना गया। उन्होंने कहा-प्रधानमंत्री छोटी छोटी बातों को भी दिल पर लेकर उसे पूरा करते हैं। समाज से संवाद स्थापित करते हैं।

हर महीने 23 करोड़ लोग सुनते हैं मन की बात

पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा कि हर महीने पीएम के मन की बात कार्यक्रम को 23 करोड़ लोग सुनते हैं। इसमें 65 फीसदी हिन्दी, 18 फीसदी अंग्रेजी, 2 फीसदी उर्दू, तमिल में भी सुनना पसंद करते हैं। कईं लोग इस एपिसोड को मोबाइल पर भी सुनना पसंद करते हैं। देशभर में 30 अप्रैल को ऐतिहासिक एपिसोड सुना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button