तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
अभियुक्त के निशानदेही पर हमला करने में प्रयुक्त अवैध तमंचा मय खोखा कारतूस बरामद पारिवारिक विवाद व पत्नी की विदाई की बात को लेकर आरोपी ने तमंचे से फायर कर किया था जान लेवा हमला

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। 26/27.04.2024 की रात्रि में थाना कोईरौना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामकिशुनपुर बसही में श्रीमती पान कुमारी पत्नी रामधनी बिंद उम्र करीब 50 वर्ष को उनके दामाद द्वारा पारिवारिक विवाद व पत्नी की विदाई की बात को लेकर तमंचा से फायर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल मजरुब ट्रामा सेंटर वाराणसी में ईलाजरत है। जानलेवा हमला करने की घटना के संबंध में तत्समय ही आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0-46/2024 धारा-307 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए गिरफ्तारी के प्रयास सहित विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई। डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा प्रयास के क्रम में आज दिनांक-04.05.2024 को प्रभारी निरीक्षक कोईरौना के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मठहा-भीटी प्रयागराज बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान जानलेवा हमला करने के आरोपी शिवकुमार बिंद पुत्र रमाशंकर बिंद निवासी चौरहवा, जगदीशपुर थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के निशानदेही पर झाड़ियों से जानलेवा हमला करने में प्रयुक्त अवैध तमंचा 315 बोर मय खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। उक्त गिरफ्तारी व अवैध तमंचा मय खोखा कारतूस बरामदगी के संबंध में आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0-52/2024 धारा-3/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही की गई।
*पूछताछ में खुले राज*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि करीब 04 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। पत्नी ज्यादातर समय मायके में ही रहती थी। पत्नी की विदाई की बात को लेकर सास से कहा सुनी हुई। रात में सोते समय मैं मच्छरदानी में सो रही अपनी सास के ऊपर तमंचा से फायर कर दिया। रात में अंधेरे के कारण गोली सिर के ऊपरी हिस्से में लगी। आवाज सुनकर सब लोग जग गए उससे पहले मैं तमंचा को पास के सरपत की मुज में फेंक कर वहां से भाग गया था।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता*
शिवकुमार बिंद पुत्र रमाशंकर बिंद निवासी चौरहवा, जगदीशपुर थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज उम्र करीब 24 वर्ष
*यह हुआ बरामद*
जानलेवा हमला करने में प्रयुक्त अवैध तमंचा 315 बोर मय खोखा कारतूस 315 बोर
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
मनोज कुमार प्रभारी निरीक्षक कोईरौना, मनोज कुमार राय, गुफरान अहमद, विकास कुमार, आशीष कनौजिया, विकास कुमार व चालक राजेंद्र प्रसाद यादव थाना कोइरौना जनपद भदोही।



