बेल्थरा मार्ग पर पिकअप के धक्का से 65 वर्षीय वृद्धा की हुई मौत

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम

 

सिकंदरपुर(बलिया)बेल्थरा रोड मार्ग पर स्थित रुद्रवार चट्टी के समीप शनिवार को सड़क पर टहलते समय 65 वर्षीय वृद्धा की पिकअप के धक्का से मौत हो गयी सूचना पर पहुंची सिकंदरपुर पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार रुद्रवार निवासी रमाशंकर पटेल कि पत्नी मुनरी देवी रोजाना की भांति शनिवार को भी सुबह टहलने के लिए घर से निकली थी टहलने के बाद वह वापस घर आ रही थी इसी दौरान मुनरी देवी जैसे ही गांव की चट्टी के समीप पहुंची कि बेल्थरा रोड की तरफ से आ रही पिकअप ने उसे धक्का मार दिया जिस से सड़क पर गिर कर वह गंभीर रूप से घायल हो गई दुर्घटना के बाद मौके पर इकट्ठा गांव वालों ने घायल मुनरी देवी के को इलाज हेतु तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

उधर दुर्घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भागने लगा उसी दौरान असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे मे चला गया जिसे मौजूद लोगों ने चालक सहित पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया

Related Articles

Back to top button