छिनैती व लूट की योजना बना रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार सात मोबाइल, 3200 रुपए व एक तमंचा बरामद

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम

बलिया। मुखबिर की सूचना पर नगरा पुलिस ने मोबाइल की छिनैती व लूट की योजना बना रहे अभियुक्त अनिल कुमार शर्मा पुत्र कवलेश्वर शर्मा निवासी ग्राम गोठाई थाना नगरा जनपद बलिया, आकाश गौड़ पुत्र राज कुमार निवासी गोठाई थाना नगरा जनपद बलिया, लालू यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी रेकुआ नसीरपुर थाना नगरा जनपद बलिया, सनोज कुमार भातुर उर्फ निरहू पुत्र विरेन्द्र भातुर निवासी ग्राम गोठवा थाना नगरा जनपद बलिया, हरिओम राजभर पुत्र शिव प्रकाश राजभर उर्फ टुनटुन निवासी ग्राम गोठवा थाना नगरा जनपद बलिया को बछईपुर प्रमोद सिंह के ईट भट्ठे के पास बगीचे से शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया। वही अभियुक्तों के पास से सात मोबाइल व एक तमंचा बरामद किया। अभियुक्तों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने न्यायालय बलिया रवाना किया।

Related Articles

Back to top button