बागीचे में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या मनियर के फतेहपुर पीलूई गांव का है मामला

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पीलूई गांव के बागीचे में शुक्रवार की रात एक युवक फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने आत्महत्या क्योंकि इसका अभी पता नहीं चल सका है।

मिली जानकारी के अनुसार मनियर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पीलूई गंगासागर राजभर 18 वर्ष पुत्र शिवजी राजभर ने शुक्रवार की रात घर से बाहर बागीचे में पेड़ की डाली में फांसी के फंदे पर झूल गया‌। परिजन उसको फांसी के फंदे पर झूलते देखे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही अंत्य परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया। मृतक पाचं भाईयो में सबसे छोटा था। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। युवक ने किन कारणों से आत्महत्या की है। इसकी अभी जानकारी नहीं हो पाई है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुराहाल हैं।

Related Articles

Back to top button