लूट व छिनैती की योजना बना रहे पांच अभियुक्तों को पुलिस ने किया की रफ्तार

नगदी मोबाइल व तमंचा बरामद

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट संजय सिंह बलिया

नगरा (बलिया) पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नगरा अन्तर्गत लूट व छिनैती की योजना बना नगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को थाना प्रभारी के नेतृत्व में उ0नि0 राकेश सिंह मय हमराह प्रशि0 उ0नि0 अनूप कुमार, हे0का0 सत्यनारायण यादव, हे0का0 राज कुमार पटेल, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 प्रिंस प्रजापति क्षेत्र व तलाश वांछित/वारण्टी/अभियुक्त/संदिग्ध वाहन क्षेत्र में निगरानी तलासी चेकिंग के दौरान मुखवीर की सूचना मिली की मोबाइल छिनैती व लूट की योजना बना रहे अभियुक्तगण अनिल कुमार शर्मा पुत्र कवलेश्वर शर्मा निवासी गोठाई, आकाश गौड़ पुत्र राज कुमार निवासी गोठाई, लालू यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी रेकुआ नसीरपुर, सनोज कुमार भातुर उर्फ निरहू पुत्र विरेन्द्र भातुर निवासी ग्राम गोठवा, हरिओम राजभर पुत्र शिव प्रकाश राजभर उर्फ टुनटुन निवासी ग्राम गोठवा थाना नगरा को बछईपुर, प्रमोद सिंह के ईट भट्ठे के पास बगीचे से रात्रि के समय हिरासत में लिया गया। इनकी जामा तलाशी के बाद पुलिस को नकदी मोबाइल वह तमंचा बरामद किया गया जिन्हें संबंधित धाराओं में निरुद्ध कर, जेल भेज दया गया।

Related Articles

Back to top button