बलिया : चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

 

बैरिया, बलिया : बाइक चोरी करने वाले दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर निवासी दो युवकों को चोरी की अपाची बाइक के साथ चांद दियर पुलिस ने शोभा छपरा पुलिया के पास से शनिवार को घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी, जिस पर चौकी इंचार्ज चांददियर राजीव कुमार पांडेय को पुलिस टीम के साथ भेजा गया।

पुलिस टीम ने अभिषेक कुमार यादव पुत्र चंद्रशेखर यादव व संजीत चौधरी पुत्र लंगड़ चौधरी (निवासी गण शिवपुर कपूर दियर) को दबोच लिया। बरामद अपाची का नम्बर प्लेट फर्जी पाया गया। दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि बाइक चुरा कर बिहार में बेचने का काम काफी दिनों से कर रहे है।

चौकी प्रभारी ने स्पष्ट किया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 411, 413, 419, 420 आईपीसी का मुकदमा दर्ज कर दोनों चालान किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों पर पिछले वर्ष भी विभिन्न धाराओं में दोकटी व बैरिया में तीन मुकदमे पुलिस ने दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button