बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम

 

 

 

 

 

बांसडीह, बलिया : बांसडीह-बेरूआरबारी मार्ग पर स्थित मिश्रवलिया पेट्रोल पंप के पास रविवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से घर-परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

बांसडीह कस्बा के वार्ड नम्बर 12 (पश्चिम टोला) निवासी 20 वर्षीय सूरज राजभर व 21 वर्षीय गुड्डू राजभर किसी काम से मिश्रवलिया गये थे। बाइक सूरज चला रहा था। मिश्रवलिया से वापस लौटते समय अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। हादसे में गुड्डू राजभर की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल सूरज को पुलिस ने बांसडीह पीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीरावस्था में चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सूरज की भी मौत हो गयी।

 

ग्रामीणों ने बताया कि सूरज व गुड्डू मजदूरी का काम करते थे। रविवार को भी दोनों बाइक से देवडीह गांव में भवन निर्माण में मजदूरी करने गये थे। दोपहर को भोजन अवकाश के दौरान दोनों वहां से ख़ाना खाने की बात कहकर गये थे। किसी कार्य के लिए वह मिश्रवलिया चले गये, जहां जहां से लौटते समय हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। नवविवाहित सूरज की मौत से घर में कोहराम मच गया हैं। चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया तथा घटना पर शोक व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button