आजमगढ़:एसडीएम ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण,ज्यादा रुपये लेने पर कार्रवाई की चेतावनी

आजमगढ़:मेहनगर में एसडीएम संत रंजन ने मंगलवार को मेंहनगर में शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।ग्राहकों से रेट के बारे में जानकारी ली।जांच-पड़ताल के दौरान सेल्समैन को अधिक रेट पर शराब की बिक्री करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी,एसडीएम ने अधिक रेट पर शराब ना बेचे जाने की जांच की गई है।इस दौरान निर्धारित रेट पर ही शराब की बिक्री होते मिली,जांच-पड़ताल के दौरान सेल्समैन से निर्धारित रेट से अधिक रुपये लिए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।



