चरित्र को सुधारे युवा:अभय कुमार पाण्डेय
बरहज/देवरिया
रंजू सिंह महाविद्यालय सोनाड़ी,
देवरिया में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिवस में आज स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकाली जो चयनित ग्राम सोनाड़ी भरटोली से महाविद्यालय प्रांगण तक गया।द्वितीय सत्र में एक सभा का आयोजन किया गया। सरस्वती वन्दना सृष्टि मिश्रा ने प्रस्तुत किया निगम सिंह ने लोकगीत सुनाई। सभा को संबोधित करते हुए अभय कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा नैतिकता का उत्थान करती है चरित्र को बढ़ाती है अगर व्यक्ति का नैतिक विकास नहीं होता है तो शिक्षा से कोई विशेष लाभ नहीं है ऐसी स्थिति में व्यक्ति का सामाजिक स्तर भी गिर जाता है राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना मनुष्य को मनुष्य बनाती है उसके अंदर सामाजिकता के गुना के साथ-साथ नैतिकता का भी विकास करती है सामंजस्य की भावना के साथ-साथ व्यक्ति के अंतर नहीं शक्तियों का विकास करती है हम सभी को चाहिए कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाएं सुदन समाज बनाएं तथा व्यक्तियों के अंदर सामाजिकता नैतिकता का विकास करें।स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्र युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य है। हम सभी को राष्ट्रीय सेवा योजना का जो आदर्श वाक्य है स्वयं से पहले आप, इस बात पर ध्यान देना होगा।महात्मा गांधी ने एक बार कहा था,‘‘वास्तव में, जितने व्यक्ति होते हैं, उतने उनके धर्म होते हैं, किंतु राष्ट्र एक होता है और राष्ट्रीयता की भावना भी एक होती है। यही भावना किसी राष्ट्र की ताकत होती है।’’
‘राष्ट्रीयता’ किसी ‘राष्ट्र’ के निवासियों को एकता के सूत्र में बांधनेवाली अलौकिक व भावनात्मक ताकत होती है। राष्ट्रीयता जाति, भाषा, पंथ, मजहब, परंपराओं, संस्कृतियों के साथ एक निश्चित भौगोलिक सीमा में रहनेवाले सभी नागरिकों के लिए समान होती है। स्वयं सेवक को इन सभी बातों को लेकर चलना चाहिए।सभा को विनोद कुमार सिंह बलराम तिवारी आदि ने संबोधित किया। सभा में मुख्य रूप से नवनीत रावत, निगम, अंकित, ज्योति मिश्रा, ज्योति, सिद्धि, अंकिता, प्रिया, अंजली, रागिनी, रिजवाना, सीता, रिमी, निक्की,पूजा, मैना, अनिशा स्वयं सेवक, सेविकाएं उपस्थित रहे।