वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी सिन्धु को पितृशोक, शोक की लहर

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया : प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव और दैनिक भास्कर डिजिटल के जिला प्रभारी पुष्पेंद्र तिवारी”सिन्धु” के पिता पं सुरेन्द्र नाथ तिवारी का निधन 82 वर्ष की अवस्था में सोमवार की रात हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना से रेवती सहित पूरे जनपद और मीडिया जगत में शोक की लहर व्याप्त है। लोगों का रेवती पहुंचने का क्रम जारी है।

मध्य प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त पं सुरेन्द्र नाथ तिवारी 1981 में 15 वर्ष की नौकरी करने के बाद कम्पल्सरी रिटायरमेन्ट लेकर घर आये थे। तब से ये रेवती में ही रह रहे थे। स्व.सुरेन्द्र नाथ तिवारी अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं। चार पुत्रों पुष्पराज तिवारी पप्पू, दिलीप तिवारी, सिन्धु तिवारी तथा ऋतुराज तिवारी के अलावे एक विवाहित पुत्री है। पं सुरेन्द्र तिवारी के निधन का समाचार मिलते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

Related Articles

Back to top button