आजमगढ़ जिले के अतरौलिया ब्लॉक प्रमुख ने सपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

रिपोर्ट:रज्जाक अंसारी

अतरौलिया। ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने सपा प्रत्याशी के पक्ष में नगर की जनता से मांगा वोट।बता दें कि लगातार 25 वर्षों से ब्लॉक प्रमुख पद पर काबिज़ ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने नगर पंचायत अतरौलिया में सपा प्रत्याशी सुभाष चंद जायसवाल के पक्ष में डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से वोट मांगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में जो भी विकास का कार्य हुआ है वह सपा की ही देन है। जो विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहा है। नगर पंचायत की जनता की जो भी आवाज है उसे हमेशा सुना गया है ।नगर पंचायत में विकास का जो भी कार्य बाकी है वह सपा प्रत्याशी सुभाष चंद जायसवाल के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश सरकार शिक्षा रोजगार स्वास्थ्य सेवा जैसी सुविधाओं से युवाओं का ध्यान भटका रही है। हिंदू मुस्लिम को लड़ाकर जातिवाद की राजनीति की जा रही है।जाति और धर्म के नाम पर लोगो को आपस मे लड़ाया जा रहा है।उन्होंने ने नगरवासियों से सुभाष चंद जायसवाल के पक्ष में वोट करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button