Azamgarh news:आजमगढ़ में 6 शातिर अपराधियों की एसपी ने खोली हिस्ट्री शीट

रिपोर्ट:आफताब आलम
आजमगढ़ में अपराधियों की नकेल कसने की कवायद जिले में लगातार जारी है,एसपी अनुराग आर्य ने रविवार को विभिन्न अपराधों में शामिल 6 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट संबंधित थानों में खुलवाया।इसमें मेंहनगर के दो,गम्भीरपुर के दो, कप्तानगंज तथा तहबरपुर के एक एक अपराधी शामिल हैं, जिनकी निगरानी की जा रही है। निगरानीशुदा लोगों में महेश यादव निवासी ग्राम असौसा थाना मेंहनगर, ज्ञान यादव निवासी ग्राम टोडरपुर मेंहनगर, अबुल कैश उर्फ कैश मुहम्मद उर्फ इरशाद निवासी मुहम्मदपुर भिटिया थाना गम्भीरपुर, श्यामबचन उर्फ अन्तू निवासी ग्राम अरारा, थाना गम्भीरपुर, सुनील निषाद निवासी ग्राम वाजिदपुर, थाना कप्तानगंज तथा राजमंगल यादव निवासी ग्राम बाझेपुर, थाना तहबरपुर बताए गए हैं।



