भारतीय जनता पार्टी विधान सभा क्षेत्र दीदारगंज का बूथ सम्मेलन

Booth Conference of Bharatiya Janata Party Assembly Constituency Didarganj

रिपोर्ट:शिवम सिंह

मार्टीनगंज-आजमगढ़:लालगंज लोक सभा क्षेत्र के दीदारगंज विधान सभा के भारतीय जनता पार्टी का बूथ सम्मेलन देर शाम मार्टिनगंज में सम्पन्न हुआ जिसमें पार्टी पदाधिकारियों कार्य कर्ता॓ओं तथा बूथ स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्य कर्ताओं ने भाग लिया जिसमें लोक सभा चुनाव की प्रत्याशी नीलम सोनकर को अधिकाधिक मतों से विजई बनाने के लिए तौर तरीकों के विषय में जानकारी दी गई।

 

 

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक व पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने जे पी जायसवाल को पार्टी में शामिल किया।

 

 

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने उपस्थित बूथ स्तर के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते कहा कि आप सभी लोग अबकी बार चार सौ पार के फार्मूले को कड़ी मेहनत कर जन जन तक भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताए और नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधान मंत्री बनाए इस अवसर पर बूथ सम्मेलन को नीलम सोनकर,

 

 

 

डा कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, रामस्वरथ राजभर, विनोद राय, प्रमुख प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू,संचिताश्री चौहान, दिनेश जायसवाल,विकास राय, अजय सिंह, भानू गुप्ता,ठाकुर प्रसाद सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button