आधे घण्टे तक सीएचसी सिकंदरपुर के कर्मियों ने कार्य किया बहिष्कार आरोपी द्वारा क्षमा मांगने पर कर्मी वापस काम पर लौटे आयुष फार्मासिस्ट से आरोपी का हुआ था विवाद

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। मंगलवार की दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्दरपुर पर ड्यूटी पर तैनात आयुष फार्मासिस्ट अशोक कुमार यादव के साथ दुर्व्यवहार किये जाने के विरोध में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्दरपुर के कर्मचारियों ने करीब आधे घण्टे तक कार्य बहिष्कार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस में वादी व प्रतिवादी को बुलाकर पक्ष सुना। इसके बाद आरोपी ने गलती स्वीकार करते हुए क्षमा मांगी। जिसके बाद कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया।

बता दे कि संतोष कुमार पाण्डेय पुत्र स्व रामजी पाण्डेय निवासी डोमनपुरा सिकन्दरपुर मंगलवार को सीएचसी सिकंदरपुर पहुँचे, जहां किसी बात को लेकर आयुष फार्मासिस्ट अशोक कुमार यादव के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद पीड़ित अशोक द्वारा घटना की सूचना चिकित्सा अधीक्षक संदीप गुप्ता को दिया गया। इसके बाद अस्पताल में तैनात कर्मियों ने अस्पताल के बाहर कार्य बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठ गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे पक्ष संतोष कुमार पाण्डेय को बुलाया। जहां संतोष कुमार पाण्डेय द्वारा धरनारत कर्मियों के समक्ष अपनी गलती मानते हुए माफी मांगे जाने के बाद धरना समाप्त करते हुए वापस कार्य पर चले गये।

Related Articles

Back to top button