भारत निर्वाचन आयोग के दिशानुरूप हुआ नामांकन पत्रों की स्कू्रटनी- सामान्य प्रेक्षक बी जांन त्लंगतिनखुम

09 मई को अपरान्ह्न 3 बजे तक प्रत्याशी ले सकते है नामांकन हेतु नाम वापसी-जिला निर्वाचन अधिकारी

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शान्तिपूर्ण व सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 78-भदोही संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु मा0 सामान्य प्रेक्षक बी जांन त्लंगतिनखुम की अध्यक्षता में रिटर्निग आफिसर विशाल सिंह की उपस्थिति में सहायक रिटर्निग आफिसर भानसिंह आदि द्वारा नामांकन पत्रों की जॉच/समीक्षा की गयी। कुल जमा हुए 27 नामांकन पत्रों की स्कु्रटनी भारत निर्वाचन आयोग के गाईडलाइन व नियमानुसार की गयी।

रिटर्निग आफिसर विशाल सिंह द्वारा बताया गया कि नामांकन फार्म देते समय सभी प्रपत्रों के साथ चेकलिस्ट दिया गया था। जिन्होंने चेकलिस्ट के अनुसार फार्म कम्पलीट रूप से नही भरकर जमा किया था। उनके फार्म को रिजेक्ट करते हुए रिजेक्ट कारण का विवरण दिया जायेगा। नामांकन पत्रों की पूरी स्कु्रटनी प्रक्रिया सीसीटीवी कवरेज के साथ वीडियोग्राफी के आवरण में सम्पन्न हुई। स्कू्रटनी कार्य में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 09 मई को अपरान्ह् 03 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकते है। तत्पश्चात् प्रत्याशियों की फाइनल सूची सर्वाजनिक जारी कर दी जायेगी।

Related Articles

Back to top button