किसान सम्मेलन में दयाशंकर सिंह ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बोले- पीएम मोदी के दिल में है गरीबों के लिए दर्द

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

बलिया।बैरिया में बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा बलिया द्वारा आयोजित अन्नदाता किसान सम्मेलन आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी दिन-रात जनता की सेवा में लगे हैं। उनके दिल में गरीबों के लिए दर्द है। इसलिए मोदी राज में किसान कभी दु:खी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आप सब कमल पर मुहर लगाकर भारत माता को मजबूती देते हैं अबकी बार मोदी जी ने 400 पार का नारा दिया है। उन्होंने किसानों को आह्वान करते हुए कहा कि 400 पार के लिए आप का भरपूर समर्थन चाहिए। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि अब किसानों के खाते में सीधे किसान सम्मान निधि का धन जा रहा है।देश में पहली बार किसानों को सम्मान मिल रहा है क्योंकि किसानों की चिंता अब मोदी जी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि मोदी और योगी अपने लिए नही बल्कि देश और प्रदेश की जनता के लिए जी रहे हैं।उन्होंने अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया है।कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को आह्वान करते हुए भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर को रिकार्ड मतों से जिताने का अपील किया।उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि देश हित में भाजपा की सरकार तीसरी बार बनाना है।हम फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधान मंत्री बनेंगे।किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश का किसान बदहाल था। मोदी सरकार बनने के बाद लगातार किसान हितैषी फैसले हुए। इससे किसानों की आय बढ़ी और उनके परिवारों में खुशहाली आई। उन्होंने कहा कि हम मोदी सरकार द्वारा लिए गए फैसलों के लिए आभार जताने आए हैं।कहा कि नीरज शेखर रिकार्ड मतों से जीतें अब इसकी चिंता हमें करना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविन्द सिंह सेंगर रोशन गुप्ता अरुण यादव अशोक शेखर शुभम सिंह अरुण सिंह विनय मिश्र दयाशंकर वर्मा धर्मेन्द्र पासवान मनोज निषाद शैलेश पासवान मुहम्मद वजीर भीम यादव विजय यादव भरत यादव ददन गिरी विवेकानंद गिरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button