पीयुकी पाउडर से लदा ट्रक पल्टा।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जिला संवाददाता,विनय मिश्र, देवरिया।

 

बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बरहज रेलवे स्टेशन के रेलवे क्रासिंग के पूर्वी ढाले पर दिन में 10 बजे के आसपास

ट्रक ड्राइवर गाड़ी खड़ी कर अपने सहयोगी के साथ गाड़ी से उतर गया।इस बिच अचानक खड़ी ट्रक ढाले के पास पलट गई। ट्रक में पी यू की पाउडर लगभग आठ सौ बोरी के आसपास लदा था जो राज स्थान से बिहार के पटना जिले में उतारने के लिए ले जाया जा रहा था ।राजस्थान के राजगढ़ थाना के अलवर गाव निवासी ड्राइवर बच्चू सिंह पुत्र रामेश्वर दयाल ने बताया कि गाड़ी 40 टन मॉल होने और क्लच प्लेट जल जाने से ट्रक डाले पर नहीं चढ़ सकी।गनीमत था की स्टाफ के सभी लोग गाड़ी से नीचे उतर गए थे।इस लिए कोई हताहत नहीं हुआ सभी लोग सुरक्षित बच गए।

Related Articles

Back to top button