Azamgarh:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले को बिलरियागंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले को बिलरियागंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 10.07.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना बिलरियागंज पर तहरीर दिया गया कि अभियुक्त साहिल पुत्र शमशाद ग्राम असाढ़ा पोस्ट नन्दाव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ने शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ दुष्कर्म किया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 247/24 धारा 376/504/506 भा0द0वि0 पंजीकृत विवेचना प्रारम्भ किया गया
आज दिनांक 26.09.2024 को उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त साहिल पुत्र शमशाद ग्राम असाढ़ा पोस्ट नन्दाव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को श्रीनगर सियरहा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के नीचे से समय करीब 11:00 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद, का0 राजेश यादव, का0 अभिषेक तिवारी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।